चमोली मामले का मुख्य अभियुक्त आरिफ़ बिजनौर में गिरफ़्तार

0
Screenshot_2024-09-01-21-18-49-73_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg

 

 

 

चमोली मामले का मुख्य अभियुक्त आरिफ़ बिजनौर में गिरफ़्तार कर लिया गया है। जनपद चमोली में एक नाबालिक के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद प्रदेशभर में इस घटना को लेकर गुस्सा दिख रहा था। वहीं इस मामले को गांबीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में चमोली पुलिस प्रशासन को यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कृत्य की हम कड़ी भर्त्सना करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed