तो अब हरक सिंह रावत होंगे उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष!

0
Screenshot_2025-08-23-17-03-02-58_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg

उत्तराखंड कांग्रेस में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलने जा रहा है। कांग्रेस संगठन की कमान अब जल्द ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत संभालने जा रहे हैं।

कुछ दिन से हरक सिंह रावत के 2 वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं जिसमें वो बीजेपी के ऊपर हमला बोल रहे हैं। वो एक वीडियो में जहां कह रहे हैं मै तब माला पहनूंगा जब बीजेपी को खत्म कर दूंगा तो वहीं दूसरी वीडियो में वो बीजेपी के ऊपर करोड़ों रुपयों का आरोप लगा रहे हैं।

वहीं हर कोई सोच रहा है कि हरक सिंह रावत अचानक से इतने एक्टिव कैसे हो गए हैं! और एक के बाद एक बयान दे रहे हैं। तो आपको सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है वो बता देते हैं। 

कांग्रेस हाई कमान जल्द उत्तराखंड संगठन में बदलाव करने जा रहा है, और अब प्रदेश अध्यक्ष की कमान हरक सिंह रावत को मिलने जा रही है। सूत्रों की माने तो खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने हाई कमान से खुद को पद मुक्त करने की मांग की है उन्होंने कहा है कि वो आने वाले 2027 के चुनाव में अपने क्षेत्र से तैयारी करना चाहते हैं। ऐसे में तैयारी अभी से करने की जरूरत है और हाई कमान ने उनकी बात मान भी ली है। वहीं करण माहरा की इस मांग के बाद प्रदेश अध्यक्ष की खोजबीन कांग्रेस ने तेज कर दी है लेकिन प्रदेश अध्यक्ष में सबसे आगे हरक सिंह रावत का नाम ही चल रहा हैं। सूत्रों की माने तो हरक सिंह रावत का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। जहां करण मेहरा ने उनके नाम पर सहमति जाता दी है तो हरीश रावत भी जल्द ही मान जाएंगे इसके साथ ही प्रीतम सिंह को उनके अध्यक्ष बनने में कोई आपत्ति नहीं है। बचे गणेश गोदियाल तो गणेश गोदियाल से भी लगातार इसको लेकर बातचीत चल रही है। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश स्तर के लगभग सभी बड़े नेताओं ने हरक के नाम पर सहमति जाता दी है। इसमें ज्यादातर विधायक भी शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed