पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, उन्होंने कहा मै सुरक्षित हूं

0
IMG-20251019-WA0000.jpg

शुक्रवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हादसे की शिकार हो गई। उनकी कार अचानक सामने आए एक वाहन को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर अन्य गाड़ियों से टकरा गई, और फिर डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बाद खुद हरीश रावत ने जानकारी दी कि हादसे में  वाहन में मौजूद चालक, सुरक्षा गार्ड सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और तुरंत दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed