दून पुलिस ने धरने प्रदर्शनों पर लगाया प्रतिबन्ध, न मानने वालों पर होगा एक्शन

0
Screenshot_2025-12-12-09-44-44-17_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg

देहरादून :

 

दून पुलिस ने धरने प्रदर्शनों पर लगाया प्रतिबन्ध आगामी शीतकालीन यात्रा/पर्यटन सीजन/क्रिसमस/नव वर्ष तथा स्कूलों की छुट्टियों को देखते हुए लिया फैसला। हर साल देखा जाता है कि न्यू ईयर के समय काफी संख्या में पर्यटक देहरादून और मसूरी आते हैं। और इसी को देखते हुए प्रतिबन्धित चौराहों/स्थानों पर धरना प्रदर्शन, जुलूस, रैली आदि को प्रतिबंधित किया गया है। बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन, जुलूस, रैली आदि का आयोजन करने वाले आयोजकों पर बी0एन0एस0 की धारा 223 के तहत किया जायेगा मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

आमजन को होने वाली असुविधा को देखते हुए घंटाघर, गांधी पार्क, परेड ग्राउण्ड व उसके आस-पास के क्षेत्र, कनक चौक, एस्ले हाल चौक, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक तथा बुद्धा चौक आदि स्थानों पर धरना प्रदर्शन, जुलूस, शोभा यात्रा, रैली आदि का आयोजन करने, किसी प्रकार की नारे बाजी करने अथवा बिना अनुमति के लाउड स्पीकरों का प्रयोग करने पर सम्बन्धित आयोजकों के विरूद्ध भा0न्या0सं0 की धारा 223 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैघानिक कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed