उत्तरकाशी जिले के जिलाधिकारी बने प्रशांत कुमार आर्य

0
Screenshot_2025-06-20-07-32-31-66_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg

शासन स्तर पर IAS और पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हो गए हैं। इसी बीच उत्तरकाशी जैसे प्रमुख जिले की जिम्मेदारी अब आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य को दी गई है, प्रशांत कुमार आर्य 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं अभी तक वो बाल विकास, महिला कल्याण और खेल निदेशक एवं युवा कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे थे।

प्रशांत कुमार आर्य ने इससे पहले उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम जिसमे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे इसके साथ ही नेशनल गेम की वजह से उत्तराखंड को देशभर में काफी सम्मान में मिला था उसकी जिम्मेदारी भी संभाली थी।

वहीं उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी अब उन्हें दी गई है, उत्तरकाशी जिला उत्तराखंड का एक महत्वपूर्ण जिला माना जाता है जिसकी सीमा चीन से भी जुड़ती है इसके साथ ही चार धाम यात्रा में से दो प्रमुख यात्राएं गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा शामिल है वह भी उत्तरकाशी जिले में ही पड़ती है। ऐसे में उत्तरकाशी जिले का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

 

प्रशांत कुमार आर्य को उत्तराखंड का एक बहुत ही साफ छबि वाला आईएएस अधिकारी माना जाता है इसके साथ ही वह अपने काम को भी बहुत गंभीरता से करते हैं यह भी माना जाता है। ऐसे में उत्तरकाशी की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है वह भी उसे वक्त जब चार धाम यात्रा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed