कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिली गणेश गोदियाल को नई जिम्मेदारी

0
IMG-20251111-WA0025.jpg

गणेश गोदियाल को एक बार फिर से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी वे 2021 में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

वही उस समय जब उनसे कांग्रेस हाई कमान ने इस्तीफा लिया था तो कई सवाल खड़े हुए थे कि आखिर इस वक्त जब उन्होंने पार्टी को एक स्थिरता दी है उसके बावजूद उनसे इस्तीफा क्यों लिया जा रहा है। लेकिन उनको हटाकर कांग्रेस हाई कमान ने करण महारा को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। लेकिन एक बार फिर से चुनाव से लगभग एक साल पहले एक बार फिर से कांग्रेस आई कमान ने गणेश गोदियाल को जिम्मेदारी दे दी है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल का नाम सबसे आगे चल रहा था।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को अध्यक्ष, प्रचार समिति की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और हरक सिंह रावत को अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *